{"_id":"61ddbeade67bd23ae215055a","slug":"bus-and-hydra-collide-in-oat-tunnel-eight-people-injured-mandi-news-sml3964030130","type":"story","status":"publish","title_hn":"औट टनल में टकराए निजी बस और हाइड्रा, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औट टनल में टकराए निजी बस और हाइड्रा, आठ लोग घायल
विज्ञापन
औट टनल में हुए निजी बस और हाइड्रा के बीच हुई टक्कर के बाद मनाली चंडीगढ़ एनएच पर लगा जाम
- फोटो : Mandi
मंडी। औट टनल में निजी बस और हाइड्रा में टक्कर के चलते आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नगवाईं में पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर औट टनल के अंदर कुल्लू की तरफ जा रही निजी बस और मंडी की तरफ आ रही हाइड्रा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में निजी बस में सवार आठ लोग जख्मी हो गए। इस हादसे के बाद एनएच पर जाम लग गया। इस जाम के बीच घायलों को तुरंत अस्पताल तक ले जाना भी कठिन हो रहा था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं।
करीब चार बजे हुए हादसे के बाद लगा जाम छह बजे तक भी बहाल नहीं हो पाया। छह बजे के बाद भी वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। इस दौरान पर्यटकों, यात्रियों को बहुत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोगों को वाहनों में ही दो घंटों से अधिक का समय गुजारना पड़ा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घायलों की सूची
इस हादसे के दौरान घायल हुए लोगों में कर्म सिंह 52 निवासी चलौहटी तहसील औट कुल्लू, श्याम सिंह 36 निवासी हिमरी तहसील मनाली, हरि लाल 54 गांव ओलर तहसील भुंतर, रुचि 22 तहसील कुल्लू, किशोरी लाल 42 तहसील खुडियां, देंवेंद्र नागणी तहसील बंजार, अनीता शर्मा 42 तहसील खुंडियां, श्वेता 21 तहसील कुल्लू शामिल हैं।

औट टनल में हुए निजी बस और हाइड्रा के बीच हुई टक्कर के बाद मनाली चंडीगढ़ एनएच पर लगा जाम- फोटो : Mandi