{"_id":"68973e51ba594bb4de0f5a37","slug":"bsp-brainstormed-to-help-disaster-affected-families-mandi-news-c-90-1-ssml1025-165441-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदाग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए बसपा ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदाग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए बसपा ने किया मंथन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकाघाट इकाई की बैठक शनिवार को सरकाघाट में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विक्रम नायर ने की। इसमें प्रदेश मेें आई आपदा को लेकर चिंतन किया गया।
साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए सरकार से शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई। नायर ने बताया कि मानसून से प्रदेश के विभिन्न भागों में सैकड़ों लोग बेघर, भूमिहीन हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिजनों को खोया है।
बसपा का प्रयास रहेगा कि प्रदेश सरकार से इन सब के लिए मदद मांगी जाए। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी धर्मपुर और सरकाघाट इकाइयों की सामूहिक बैठक सरकाघाट में होगी। इस अवसर पर बसपा महासचिव कांशी राम, जिला अध्यक्ष बलवंत, अनुसूचित जाति, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव एनसी भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद