फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BSF's first female sniper welcomed home

Mandi News: बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर का घर पहुंचने पर स्वागत

Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
BSF's first female sniper welcomed home
मंडी। मंडी के तुंगल घाटी की निवासी सुमन बीएसएफ में पहली महिला स्नाइपर बनी हैं। बुधवार को अपने घर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने तुगंल की बेटी का स्वागत कर बधाई दी। सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित युद्ध कौशल विद्यालय में आठ हफ्तों के कठिन प्रशिक्षण में अच्छा रैंक लेकर सब इंस्पेक्टर सुमन ने यह मुकाम हासिल किया है। 56 पुरुषों के बीच अकेली महिला ने प्रशिक्षण लेकर बहादुरी दिखाई है। अब तक बीएसएफ में यह कोर्स किसी भी महिला जवान ने नहीं किया था। सुमन तुंगल घाटी के छोटे से गांव कुटल की रहने वाली हैं। 28 वर्षीय सुमन कुमारी बीएसएफ की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पहली बार घर पहुंचने पर उनकी माता माया देवी व पिता दिनेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बेटी की उपलब्धि से वे बहुत खुश हैं। कहा कि सुमन के नाम से उन्हें जाना जा रहा है। चंपा ठाकुर ने भी बधाई देते हुए सभी लड़कियों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed