{"_id":"67333dc38174c84aa70ece69","slug":"broken-glass-windows-were-not-fixed-in-the-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-140024-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोनल अस्पताल में खिड़कियों के टूटे शीशे नहीं लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोनल अस्पताल में खिड़कियों के टूटे शीशे नहीं लगे
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी के दवा स्टोर की खिड़की पर शीशा टूटने पर गत्ते की पेटियों से कवर की गई खिड़क
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में दवा स्टोर सहित विभिन्न वार्डों की खिड़कियों के शीशे टूटे होने से मरीजों और तीमारदारों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने खानापूर्ति करते हुए दवा स्टोर की खिड़की को दवा की पेटियों से ढक दिया है। ऑर्थो, सर्जिकल और निजी वार्डों की खिड़कियों पर लगे अधिकांश शीशे टूटे होने से मरीजों को ठंड में परेशान होना पड़ रहा है।
बीते दिनों उत्पाती बंदरों ने दवा भंडारण स्टोर की खिड़की का शीशा तोड़ दिया था। इस मामले को अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के ध्यान में लाया था। मौके का जायजा किया गया लेकिन दो सप्ताह बाद भी दवा स्टोर का टूटा हुआ शीशा नहीं बदला गया। ऐसे में अंदर रखी दवाओं के चोरी होने की भी आशंका बनी हुई है।
अस्पताल के आर्थो, सर्जिकल और निजी वार्डों की खिड़कियों के क्षतिग्रस्त शीशों को लेकर भी मामला प्रमुखता से उठाया गया था। अस्पताल प्रबंधन सुधार के बजाय जुगाड़ में ही जुटा हुआ है। इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि बीते दिनों अवकाश पर थे। ऐसे में उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से जानकारी लेकर खिड़कियों पर नए शीशे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
000