फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bridge will be built on Beas river at Koon Ka Tar for Rs 3.15 crore, will be ready in seven months

Mandi News: कून का तर में ब्यास नदी पर 3.15 करोड़ से बनेगा पुल, सात महीने में होगा तैयार

Sat, 24 Aug 2024 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Beas river at Koon Ka Tar for Rs 3.15 crore, will be ready in seven months
कोटली उपमंडल के तहत कून का तर में ब्यास नदी पर निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास करते लोक निर्
मंडी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली उपमंडल के कून का तर में ब्यास नदी पर बनने वाले 280 फुट लंबे सस्पेंशन बेली ब्रिज का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण कार्य पर 3.15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि इस पुल के लिए दो करोड़ रुपये की राशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है। इसे रिकॉर्ड सात महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल के निर्माण से मंडी सदर, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने पिछले साल की बरसात के दौरान ब्यास नदी पर बने कई पुलों के क्षतिग्रस्त होने की बात की और केंद्र सरकार से आपदा प्रभावितों के लिए अधिक सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मंडी वृत में 151 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, 119 किलोमीटर पर क्रॉस ड्रेनेज और 221 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग का कार्य पूरा किया गया है। इसके अलावा 13 नए पुल भी निर्मित किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं पर 127.61 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश पटियाल, ग्राम पंचायत कोट के उप प्रधान विजय ठाकुर, ग्राम पंचायत द्रुब्बल की प्रधान रेखा ठाकुर, खलाणु पंचायत की प्रधान कुमारी कुसुम, लागधार पंचायत के प्रधान राकेश राणा, एसडीएम कोटली असीम सूद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed