फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bottled water, biscuit samples misbranded

Mandi News: बोतल बंद पानी, बिस्किट के सैंपल मिसब्रांडेड

Wed, 24 Jul 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 24 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bottled water, biscuit samples misbranded
पंडोह से भरे शिमला मिर्च, सेब, आम, नाशपाती के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने फलों के सीजन को देखते हुए बढ़ाई सतर्कता
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से सुंदरनगर क्षेत्र से भरे बोतल बंद पानी और बिस्किट के सैंपल मिसब्रांडेड पाए गए हैं। इसका खुलासा लैब रिपोर्ट में हुआ है, जबकि विभाग की टीम ने पंडोह में चार सब्जियों और फलों के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। विभागीय कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
फलों का सीजन शुरू होने पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने एहतियातन पंडोह क्षेत्र से शिमला मिर्च, सेब, आम और नाशपाती का सैंपल भरा है। शुरुआती सीजन में फलों और सब्जी में मिलावट की आशंका रहती है। ऐसे में विभागीय टीम सक्रिय हो गई है। बरसाती सीजन से पहले विभागीय टीम ने सुंदरनगर क्षेत्र में बोतल बंद पानी और बिस्किट का सैंपल भरकर जांच को लैब भेजा था। लैब रिपोर्ट में दोनों ही सैंपल मिसब्रांडेड पाए गए, यानी दोनों सैंपल के बाहरी पैकेट में दी गई जानकारी या तो अधूरी थी या फिर अंदर पाए गए सामग्री के अनुसार नहीं पाई गई। बोतल बंद पानी के रैपर में मिनरल मिलाए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसमें कितने कितने मिनरल मिलाए गए हैं, इसे लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया था। इस तरह यह सैंपल मिस ब्रांडेड की श्रेणी में आ गया। दोनों ही सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है, जबकि एहतियातन फलों और सब्जी के सैंपल भी भरे गए हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय सभी चीजों का ध्यान रखें। किसी भी तरह का शक व शिकायत हाेने पर विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed