फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Books distributed to three meritorious students of Hatgarh School

Mandi News: हटगढ़ स्कूल के तीन मेधावियों को किताबें बांटी

Fri, 30 May 2025 03:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
Books distributed to three meritorious students of Hatgarh School
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को सेवानिवृत्त इंजीनियर जेपी गुप्ता ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। मेधावियों को शिक्षण सामग्री और किताबें भी दीं। जेपी गुप्ता ने बताया कि वह हटगढ़ स्कूल में पढ़े हैं। स्कूल के प्रति कृतज्ञता चुकाने के लिए वह पिछले दो साल से मेधावी बच्चों को आगे ला रहे हैं।
विज्ञापन

मेधावियों को किताबें, शिक्षण सामग्री के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध करवा रहे हैं। इन मेधावियों में एक लड़की नीट, और एक नर्सिंग की तैयारी कर रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश चंद ने बताया कि जेपी गुप्ता के प्रयास से कई जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक तंगी के बावजूद आगे बढ़ने का मौका मिला है। स्कूल प्रवक्ताओं के साथ महाजन सभा के वीरेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, विमल शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed