{"_id":"69332214f3466251cc0ce542","slug":"bone-patients-are-troubled-by-the-cold-100-patients-are-reaching-the-hospital-every-day-mandi-news-c-90-1-ssml1025-178343-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सर्दी से हड्डी के रोगी परेशान, 100 मरीज रोजाना पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सर्दी से हड्डी के रोगी परेशान, 100 मरीज रोजाना पहुंच रहे अस्पताल
Fri, 05 Dec 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
मंडी। सर्दी बढ़ते ही हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में रोजाना लगभग 100 मरीज हड्डी रोग संबंधी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 70 मरीजों में विटामिन-डी और बी-12 की गंभीर कमी पाई जा रही है।
डॉक्टरों के अनुसार ठंड में लोगों का कम धूप लेना और घरों में बंद रहना इन कमियों का मुख्य कारण है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल ने बताया कि विटामिन-डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और कैल्शियम अवशोषण प्रभावित होता है। इससे जोड़ो में दर्द, हड्डियों में कड़कड़ाहट और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम आधा घंटा धूप में बैठना, हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
डॉ. विशाल के अनुसार अस्पताल पहुंच रहे अधिकतर मरीजों में विटामिन बी-12 की कमी भी सामने आ रही है। इसके मुख्य लक्षणों में हाथ-पैरों में सुन्नपन, झनझनाहट, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और यादाश्त में कमी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और नियमित धूप लेने से इन कमियों को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।