फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bone operations begin in Jogindernagar, the race for patients' markets and tandas ends.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में हड्डी के ऑपरेशन शुरू, मरीजों की मंडी और टांडा की दौड़ खत्म

Thu, 19 Sep 2024 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Sep 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Bone operations begin in Jogindernagar, the race for patients' markets and tandas ends.
सीमित संसाधनों के बीच चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल में ही शुरू की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में हादसों में घायल मरीजों के टांग और बाजू में फ्रेक्चर के दौरान होने वाले सामान्य ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इससे टांडा और मंडी में मरीजों की दौड़ लगभग खत्म होने से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ- मनोज की अगुवाई में एंकल की माइनर सर्जरी, अपर एंड लोअर लिप के सामान्य ऑपरेशन जोगिंद्रनगर अस्पताल में शुरू होने बड़ी सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलना शुरू हुई है। यहां टांग और बाजू की हड्डी टूट जाने के बाद प्लास्टर की सुविधा भी बीते कई माह से मरीजों को मिल रही थी। अब हड्डी रोग के सामान्य ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

हर रोज हड्डी रोग की ओपीडी में 80 से सौ मरीजों को उपचार भी मिल रहा है। इसमें उम्रदराज मरीजों के घुटनों, पीठ में दर्द का उपचार मिलने से मरीजों को राहत मिली है। शल्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अभिनव और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनु और विजेंद्र की संयुक्त टीम में अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और ऑपरेशन थियेटर के स्वास्थ्य कर्मी भी हादसों में घायल मरीजों को इसी अस्पताल में बेहतर उपचार दिला रहे हैं। हर्निया और पत्थरी के मरीजों को भी ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। विशेषज्ञ चार चिकित्सकों की इस संयुक्त टीम ने सितंबर में ही हादसे में घायल एक मरीज के एंकल की माईनर सर्जरी भी कर दी, जबकि अपर एंड लोअर लिप के ऑपरेशन भी उपमंडलीय अस्पताल में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शिशु ओपीडी में दोपहर एक बजे तक नहीं पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक
जोगिंद्रनगर अस्पताल की सबसे व्यस्ततम शिशु ओपीडी में वीरवार को भी उपचार के लिए पहुंचे मरीज मायूस होकर लौट आए। अस्पताल के निर्धारित समय पर उपचार के लिए ओपीडी नंबर 205 में पहुंचे अधिकांश मरीजों को जब दोपहर एक बजे तक भी विशेषज्ञ चिकित्सक से स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाया तो वे निराश होकर लौट आए। अस्पताल के एसएमओ डॉ रोशन लाल कौंडल ने बताया कि कार्यालय के कामकाज के बीच नवजात शिशुओं को भी उपचार दिया गया है।

बॉक्स
जोगिंद्रनगर अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सीमित संसाधनों में भी हादसे में घायल मरीजों को राहत प्रदान करने की पहल की है। इससे तीमारदारों को भी घर द्वार राहत मिलना शुरू हुआ है। मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
-डाॅ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed