फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Block level vaccination day celebrated at Community Health Center Katola

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला में खंड स्तरीय टीकाकरण दिवस मनाया

Wed, 16 Mar 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Block level vaccination day celebrated at Community Health Center Katola
द्रंग क्षेत्र के कटौला में आयोजित खंड स्तरीय टीकाकरण दिवस पर उपस्थित महिला और आशा कार्यकर्ता सं? - फोटो : Mandi
द्रंग(मंडी)। उत्कृष्ट काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए आजादी खंड स्तरीय टीकाकरण दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला में आयोजित किया गया। इस अवसर जिला परिषद अध्यक्ष मंडी पाल वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खंड स्वास्थ्य शिक्षक राकेश यादव ने टीकाकरण विशेष तौर पर पोलियो टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान 1995 में प्रारंभ हुआ था और 2012 को देश पोलियो मुक्त घोषित हुआ।
विज्ञापन

इस अंतराल में विपरीत चुनौतियों का सामना करते हुए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों, आईसीडीएस, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्य अतिथि पाल वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और समर्पण से स्वस्थ के क्षेत्र में ये आयाम हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू देवी, आशा कार्यकर्ता विमला और निर्मला को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण पर आधारित समूहगान और एकांकी भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed