फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Black business in the market, more than one kilo of chitta caught in a year

Mandi News: मंडी में काला कारोबार, सालभर में पकड़ा एक किलो से अधिक चिट्टा

Sat, 30 Dec 2023 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 30 Dec 2023 04:51 AM IST
विज्ञापन
Black business in the market, more than one kilo of chitta caught in a year
मंडी। जिला मंडी में साल दर साल एनडीपीएस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा साल 2023 में मंडी पुलिस ने 26 दिसंबर तक करीब 75 किलो चरस पकड़ी है। पिछले साल करीब 68 किलो चरस को पुलिस ने आरोपियों से पकड़ा था। वहीं, अगर चिट्टा की बात की जाए तो पिछले साल की अपेक्षा कुछ कम खेप पकड़ी गई है। हालांकि दोनों सालों में एक किलो से अधिक चिट्टा नशे के सौदागरों से बरामद किया है।
विज्ञापन




साल 2023 में 227 एनडीपीएस के मामले जिला के विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। इनमें 309 लोगों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इन आरोपियों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो परिवार सहित इस काले कारोबार में जुटे हुए थे। साल 2022 में एनडीपीएस के 212 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 294 लोग संलिप्त पाए गए थे। यानि पिछले साल की अपेक्षा इस साल 15 मामलों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन




वर्ष 2023 में जिला में चरस की सबसे बड़ी खेप की बात करें तो जिला के जंजैहली में करीब 12 किलाे चरस बरामद की है। चरस की यह खेप इनोवा कार से बरामद की गई थी, जिसमें पुलिस ने बल्ह निवासी कालीदास सहित कुल्लू निवासी को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कालीदास की करीब एक करोड़ की संपत्ति को भी अटैच किया है। इसमें करीब दो लाख पांच हजार नकदी, 16 लाख की ज्वेलरी, दो मकान और छह गाड़ियां शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, चिट्टा की सबसे बड़ी खेप की बात की जाए तो साल के अंत में पुलिस के हाथ सबसे बड़ी खेप लगी है। मंडी शहर के पास ही नाके के दौरान 20 दिसंबर दोपहर बाद 5 युवकों को 268 ग्राम चिट्टा के साथ दबोचा है। पंजाब से हिमाचल में हो रही चिट्टा की सप्लाई का पुलिस ने गुपचुप तरीके से भंडाफोड़ किया है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि कुछ लोगों ने पंजाब से फोरलेन के माध्यम से कार से मंडी-बिलासपुर सीमा तक इस खेप को पहुंचाया था। यहीं से यह खेप मंडी लाई जा रही थी, जिसे मंडी शहर के ब्राधीवीर से पुलिस ने कार में सवार पांच आरोपियों से पकड़ा था।




उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि इस साल पुलिस ने 74.617 किलोग्राम चरस, 1.128 किलोग्राम चिट्टा, 55 किलो भुक्की और 5 किलो के करीब तैयार अफीम को पकड़ा है। साढे 12 लाख के अधिक अफीम के पौधे तलाशने के साथ ही 80 हजार भांग के पौधों को नष्ट किया है। इसके अलावा 3.188 किलोग्राम अफीम डोडा और 2.75 ग्राम स्मैक पुलिस ने पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed