{"_id":"680241b671caee435400a64c","slug":"bjym-demonstrated-against-sukhu-government-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153601-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड अखबार को विज्ञापन देने पर सरकार को घेरा
.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा ने नेशनल हेराल्ड अखबार को 2.80 करोड़ रुपये का विज्ञापन देने पर प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि एक ओर सुक्खू सरकार आर्थिक तंगी का रोना रो रही है दूसरी ओर सोनिया और राहुल गांधी की अखबार नेशनल हेराल्ड को करोड़ों के विज्ञापन बांट रही है। शुक्रवार को मंडी भाजयुमो के जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर के नेतृत्व में सुक्खू सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
मंडी के सेरी चानणी में एकत्रित होकर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार और गांधी परिवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार की हमेशा से दोस्ती रही है। सुक्खू सरकार इसी दोस्ती को निभा रही है। आज सुक्खू सरकार के पास पूर्व की जयराम सरकार में शुरू हुई हिमकेयर योजना के लाभर्थियों के लिए पैसा नहीं है जबकि विज्ञापन के माध्यम से हिमाचल की गरीब जनता का यही पैसा गांधी परिवार पर लुटाया जा रहा है।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने बताया कि सुक्खू सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार को अभी तक 2.80 करोड़ रुपये का विज्ञापन दिया है। अखबार की एक भी कॉपी हिमाचल नहीं पहुंचती है। प्रदेश सरकार के इस कारनामे से बहुत बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इस अवसर पर नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित, प्रदेश आईटी संयोजक कर्तव्य वैद्य आदि मौजूद रहे। संवाद