फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP workers given training in organizational skills

Mandi News: भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल का दिया प्रशिक्षण

Thu, 12 Mar 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP workers given training in organizational skills
सरकाघाट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा का इतिहास बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। भाजपा मंडल सरकाघाट और भाजपा मंडल बलद्वाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दलीप ठाकुर ने किया। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने भाजपा के कार्य विस्तार, जिला अध्यक्ष हीरा लाल ने बूथ प्रबंधन, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने वैचारिक अधिष्ठान तथा जिला महामंत्री सोहन लाल ने भाजपा की कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला प्रशिक्षण प्रकोष्ठ संयोजक वेद प्रकाश शर्मा ने भाजपा के इतिहास और उसके विकास पर प्रकाश डाला, जबकि जिला आईटी सेल संयोजक कार्तिकेय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed