फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP should work unitedly for elections: Saudan Singh

चुनाव के लिए भाजपाई एकजुट काम करें : सौदान सिंह

Wed, 23 Mar 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP should work unitedly for elections: Saudan Singh
मंडी में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। भाजपा ने विधानसभा चुनावों को लेकर मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा और प्रदेश महामंत्री राकेश जंवाल ने बैठक में उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन

सौदान सिंह ने पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल आज बना है तो इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और निस्वार्थ भाव है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी एकजुट है। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी पदाधिकारियों को आने वाले चुनावों तक केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल से हिमाचल विकास के रथ पर सवार है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक ओर विपक्षी दल इसे मौका समझ कर ओछी राजनीति करने में व्यस्त रहे वहीं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के बीच रहा और जरूरतमंदों की बिना किसी डर के हर संभव मदद करने में तत्पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री पवन राणा ने संगठन के कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन देश भर में मिसाल है क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय है और निस्वार्थ भाव से पार्टी संगठन के लिए लगातार कार्य करता है। इस बैठक में संसदीय क्षेत्र मंडी के पूर्णकालिक विस्तारक, सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed