फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP rule in Municipal Council Jogindernagar, Mamta Kapoor again becomes the president

Mandi News: नगर परिषद जोगिंद्रनगर में भाजपा राज, ममता कपूर फिर बनीं अध्यक्ष

Sat, 24 Aug 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
BJP rule in Municipal Council Jogindernagar, Mamta Kapoor again becomes the president
नगर परिषद जोगिंद्रनगर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अब भाजपा राज शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी को त्याग कर भाजपा में शामिल हुई पार्षद ममता कपूर ने फिर अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल ली है। भाजपा का दामन थामने के बाद उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने भी कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता कपूर ने प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पंकज जम्वाल और मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजय सकलानी की उपस्थिति में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। ममता कपूर ने कहा कि कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के रूप में वह साल 2022-23 में नगर परिषद में काबिज रही थीं।
विज्ञापन

एक साल के कार्यकाल के बाद जब उन्हें कुर्सी से हटा दिया गया था, तब प्रेरणा ज्योति ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन उनके स्वीकृत कार्यों को पूरा नहीं किया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद, ममता कपूर ने अब नगर परिषद की अध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी को नए सिरे से निभाने की बात कही। उन्होंने सभी वार्डों में समान विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा समर्थित पार्षद राजीव कुमार, शीला, और मसौली पंचायत प्रधान अंजना शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed