फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP protest in Janjheli, black flags shown to minister Negi

Mandi News: जंजैहली में भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री नेगी को दिखाए काले झंडे

Fri, 25 Jul 2025 04:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
BJP protest in Janjheli, black flags shown to minister Negi
गो बैक के लगाए नारे, माफी मांगे मंत्री अन्यथा किए जाएंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। सराज आपदा को लेकर बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के कथित विवादित बयान और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा मंडल जंजैहली ने विरोध प्रदर्शन किया। जंजैहली पहुंचे मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और जगत नेगी गो बैक के नारे लगाए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भीष्म ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को घेरते हुए आरोप लगाया कि 30 जून को आई त्रासदी के बाद जगत नेगी ने यह कहकर जनता की पीड़ा का मजाक उड़ाया कि सराज को मजा आया। यह बयान आपदा में जान-माल गंवाने वालों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। भीष्म ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री ने जल्द सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो भाजपा सराज ही नहीं, बल्कि पूरे मंडी जिले में उनका विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन

इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आपदा राहत कार्यों में भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। मांग की है कि सराज घाटी को जल्द विशेष आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed