{"_id":"0391d7225de8c6f07ba1dbaa498f13c1","slug":"bjp-meeting-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचक्रांति अभियान को दें गति : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचक्रांति अभियान को दें गति : सुनील
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा जिला सुंदरनगर की बैठक में भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए पंचक्रांति अभियान को जिला व मंडल स्तर पर गति प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया गया। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सुंदरनगर में बुधवार को आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश प्रभारी महेश चौहान और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में इस मौके पर जिला व मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए गए। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने युवाओं से स्वच्छता अभियान, योग क्रांति की घर-घर स्थापना व कन्या बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील की है और इन अभियानों के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश प्रभारी महेश चौहान ने बैठक में उपस्थित युवाओं को केंद्र सरकार के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जनवरी में युवाओं के पंचक्रांति नायकों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी निभाने का आमंत्रण दिया। जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर ने इस मौके पर जिला में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सहयोगी मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर भारद्वाज, जिला महामंत्री राजीव कुमार और निर्मल ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।