{"_id":"661945553f0890a5b40e094b","slug":"bjp-election-management-committee-met-and-made-strategy-for-campaign-mandi-news-c-90-1-ssml1045-124048-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने बैठक कर प्रचार अभियान की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति ने बैठक कर प्रचार अभियान की बनाई रणनीति
Sat, 13 Apr 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
मंडी में भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रत्याशी कंगना व अन्य नेता।
मंडी। भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक मंडी में शुक्रवार देर शाम को हुई। बैठक में प्रचार अभियान और मंडी संसदीय क्षेत्र दौरों को लेकर रणनीति बनाई गई। फिलहाल मंडी संसदीय क्षेत्र में कंगना मंडी और कुल्लू जिले तक ही पहुंचा बना पाई है। ऐसे में बैठक में आगामी दिनों में अन्य जगहों में चुनावी अभियान को धार देने के लिए विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सह प्रभारी एवं विधायक विनोद कुमार, पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, प्रत्याशी कंगना रणौत, प्रदेश प्रवक्ता राकेश जंबाल, संयोजक इंद्र सिंह गांधी सहित अन्य विधायक और प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस संगठनात्मक बैठक में चुनावी अभियान तेज करने को लेकर अपने मत रखे, जिसके अनुरूप आने वाले दिनों में भाजपा काम करते हुए आम जनता तक अपनी पहुंच बनाएगी।
उधर, भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को सुंदरनगर व नाचन विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया और चुनाव टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। 13 अप्रैल को वह सदर में सुबह 10 बजे व द्रंग विधानसभा में दोपहर के बाद कार्यकर्ताओं को बैठक में चुनावी टिप्स देंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को बल्ह विधानसभा में सुबह 10 बजे व उसके बाद सरकाघाट जाएंगे। मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावी प्रभारी श्रीकांत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें टिप्स देने के साथ जोश भर रहे हैं।