फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP captures Jogindernagar Municipal Council, Mamta Kapoor becomes president

Mandi News: नगर परिषद जोगिंद्रनगर पर भाजपा का कब्जा, ममता कपूर बनीं अध्यक्ष

Mon, 08 Jul 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
BJP captures Jogindernagar Municipal Council, Mamta Kapoor becomes president
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता कपूर स्थानीय विधायक और पार्षदों के साथ। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार को एसडीएम मनीष चौधरी की देखरेख में हुए। इसमें भाजपा समर्थित ममता कपूर अध्यक्ष बन गईं। विपक्ष के किसी भी पार्षद ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। प्रदेश में उपचुनावों के बीच ममता कपूर की जीत से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी गदगद हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के विधायक प्रकाश राणा, मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुईं ममता कपूर वर्ष 2021 में भी अध्यक्ष रह चुकीं हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में कांग्रेस के ही कुछ लोगों की कुटिल चाल के कारण उन्हें हटाया गया था। इससे आहत वह भाजपा में शामिल हो गई और अब दोबारा नगर परिषद जोगिंद्रनगर की भाजपा के पार्षदों के सहयोग से अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंनेे अपनी विजय के लिए विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल, भाजपा अध्यक्ष अजय सकलानी सहित पार्षद और उपाध्यक्ष अजय धरवाल, राजीव कुमार, शीला देवी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शहर में सीवरेज की व्यवस्था को सुधारा जाये, वहीं शहर की पार्किंग व्यवस्था, शहर की अन्य विकासात्मक योजनाओं के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा, मंडल अध्यक्ष अजय सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सूद, पूर्व पाषर्द संतोष शर्मा, दीपन कुमार, रीता ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित सहित तीन पार्षदों ने बनाई दूरी
जोगिंद्रनगर में रविवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया में सात पार्षदों में से भाजपा समर्थित चार पार्षद, वार्ड एक से ममता कपूर, दो से राजीव कुमार, छह से नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय धरवाल और सात से शीला देवी ने भाग लिया। कांग्रेस समर्थित वार्ड पांच से प्यार चंद, तीन से पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति और भाजपा समर्थित वार्ड चार की पार्षद शिखा चुनाव प्रक्रिया से दूर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed