{"_id":"57f7d1734f1c1b4659270f00","slug":"bjp-burrent-the-effigy-of-kejeribal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल और कौल सिंह का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल और कौल सिंह का पुतला जलाया
मंडी
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में केजरीवाल का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोगिंद्रनगर में कांग्रेस नेता संजय निरूपम, अरविंद केजरीवाल और हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का पुतला फूंका। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेताओं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बयानबाजी पर
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और कांग्रेस नेता संजय निरूपम, अरविंद केजरीवाल व हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद बस स्टैंड के बाहर जोगिंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं स्टेट हाइवे पर कार्यकर्ताओं ने पुतले भी जलाए। अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करके सेना का अपमान किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता संजय निरूपम द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर जताए गए संदेह और हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर द्वारा पाकिस्तान को छोटा भाई कहने की कड़ी आलोचना की गई। इस अवसर पर अर्जुन ठाकुर, पार्षद रमेश भाटिया, मोहित गुरुंग, दमनदीप सिंह, चमन लाल, मोनू और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन