{"_id":"57f6822a4f1c1b465926fe47","slug":"bjp-aggitate-againest-kejrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके में सैन्य कार्रवाई का सबूत मांगने वालों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में सैन्य कार्रवाई का सबूत मांगने वालों के खिलाफ प्रदर्शन
मंडी
Updated Thu, 06 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
मंडी में सर्जिकल स्ट्राईक पर सबूत मांगने वालों के खिलाफ प्रदर्शन करते सांसद राम स्वरूप, विधायक जय राम तथा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। भाजपा ने वीरवार को पीओके में सैन्य कार्रवाई का वीडियो मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सेरी मंच से चौहाटा बाजार तक सांसद राम स्वरूप शर्मा और सराज के विधायक जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली के दौरान देश की सेना पर शक करने वालों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद चौहाटा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। इससे पूर्व चौहाटा में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंडी लोकसभा क्षेत्र के पालक व सराज के विधायक जयराम ठाकुर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मंडी रणबीर सिंह, सुंदरनगर भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश जम्बाल, पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर और करसोग के हीरा लाल, बल्ह से महंत राम चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर ठाकुर मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मारकर उनके सात अड्डों को ध्वस्त किया गया, उसके लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी के संजय निरुपम ने ओछी राजनीति करते हुए हमारी सेना द्वारा आतंकी शिविरों पर किए गए सर्जिकल अटैक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान किया है। केजरीवाल को ऐसा बयान देने के लिए सैनिकों व देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन में भाजपा की प्रदेश सचिव पायल वैद्य, जिला महामंत्री चेत राम, उपाध्यक्ष मनीष कपूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, हेतराम पटियाल, पंकज शर्मा, निशांत शर्मा, दीपक गुलेरिया, शेर सिंह, हेमपाल राणा, दलीप, मोहन सिंह, प्रदीप कौशल सहित, पाल वर्मा, भुवनेश ठाकुर, प्रशांत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन