{"_id":"66b2248501ffad0dc7028a3b","slug":"birthday-of-meditation-guru-dr-archika-didi-celebrated-with-enthusiasm-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132713-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हर्षोल्लास से मनाया ध्यान गुरु डॉ.अर्चिका दीदी का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हर्षोल्लास से मनाया ध्यान गुरु डॉ.अर्चिका दीदी का जन्मदिवस
Tue, 06 Aug 2024 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
विश्व जागृति मिशन ने केक काटा और किया प्रसाद वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज की पुत्री ध्यान योग गुरु डॉ. अर्चिका दीदी का जन्म दिवस सुंदरनगर इकाई ने हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर मिशन की सुंदरनगर इकाई के प्रधान प्यारेलाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.अर्चिका दीदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर भगवान से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर माता दुर्गा के मंगलाचरण से किया गया और उसके बाद गणपति वंदना और भगवान की आरती की गई। इस मौके पर प्यारेलाल गुप्ता ने अनुयायियों को बताया डॉ. अर्चिका दीदी महाराज के साथ सत्संगों मे देश-विदेश में जाती हैं और उन्हें ध्यान योग गुरु भी कहा जाता है। इस मौके पर केक काटकर जन्म दिवस की खुशी मनाई गई और प्रसाद वितरण किया गया। प्यारे लाल गुप्ता ने बताया कि नवंबर माह में द्वारकाधीश गुजरात में सुधांशु महाराज की अध्यक्षता में ध्यान साधना कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए सुंदरनगर मंडल से भी एक ग्रुप जाएगा। कार्यक्रम में रोशन लाल कपूर, अनिल गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, धनीराम, मेहर चंद, चतर सिंह, नागपाल धीमान, तेजपाल, शिवराम सैनी,नागेंद्र कुमार, रवि राजू, हरि राम सैनी, चमन लाल और ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य अनुयायी मौजूद रहे।