फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bio agriculuture

जैविक खेती की ओर किसानों को प्रेरित करें वैज्ञानिक : अशोक

Fri, 23 Sep 2016 05:41 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 23 Sep 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
bio agriculuture
सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रदर्शन प्रक्षेत्र का अवलोकन करते उप कुलपति अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उप कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार सरयाल ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की गतिविधियों का जायजा लिया। उप कुलपति ने केंद्र के प्रदर्शन प्रक्षेत्र में संचालित की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र के वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि वे जैविक खेती की तरफ किसानों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित और प्रशिक्षित करें तथा केंद्र के प्रदर्शन प्रक्षेत्र में भी जैविक खेती के प्रदर्शन का समायोजन करें। साथ ही उन्होंने जीरो बजट प्राकृतिक खेती को किसानों में प्रचलित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिला के ऐसे क्षेत्र जहां पर रासायनिक खादों और दवाइयों का प्रयोग कम हो रहा है, वहां किसानों को चिन्हित करके जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा देसी गाय की नस्लों के संरक्षण व पालन तथा इनके जैविक कृषि में महत्व पर किसानों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित गांवों में सभी अनुकूल तकनीकों को प्रदर्शित करने को कहा। उप कुलपति के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed