फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Binga Balyana-Neri Sandhol will have a title clash

बिंगा बल्याणा-नेरी संधोल में होगी खिताबी टक्कर

Tue, 21 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Binga Balyana-Neri Sandhol will have a title clash
मंडी जिला के धर्मपुर में खेली जा रही धमपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रन लेने के लिए दौ - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बिंगा बल्याणा और नेरी संधोल की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को पहला मुकाबला बिंगा बल्याणा और जोल जबलपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

बिंगा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जोल की टीम 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 81 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

बिंगा टीम ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम के सनी 70 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरा मैच सरस्कान और नेरी संधोल के मध्य हुआ। सरस्कान की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 80 रन बनाए। नेरी की टीम ने 11.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। नेरी संधोल टीम के सुमित ने 20 रन और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबलों में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर एमआर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अब 23 दिसंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस दौरान जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed