फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Big revelation in Una girl case... CFSL report proves road accident

Mandi News: ऊना बच्ची मामले में बड़ा खुलासा... सीएफएसएल रिपोर्ट में सड़क हादसा साबित

Sun, 10 May 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 10 May 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Big revelation in Una girl case... CFSL report proves road accident
अफवाहों पर लगा विराम ,सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरें निकलीं गलत
विज्ञापन

पुलिस ने की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी

बडूही/ऊना। जिले के एक मासूम बच्ची से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। शुरुआती दिनों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह दावा किया गया था कि कंजक बैठने गई बच्ची के साथ गलत व्यवहार हुआ है, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी साक्ष्यों को केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। विस्तृत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह सामने आया है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की कोई गलत हरकत नहीं हुई थी, बल्कि यह एक सड़क हादसा था। इस रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैली तमाम अफवाहें और आरोप पूरी तरह गलत साबित हो गए हैं।
विज्ञापन

घटना का प्रभाव जिले में काफी देखने को मिला, जहां बिना पुष्टि के वायरल हुई पोस्टों और वीडियो के कारण लोगों में भ्रम और भावनात्मक तनाव फैल गया था। कई लोगों ने जल्दबाजी में जानकारी साझा कर दी, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सच्चाई सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना को बिना आधिकारिक पुष्टि के साझा न करें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस तरह की भ्रामक खबरों से समाज में गलत संदेश जाता है और धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed