फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bhang destroy compaign continue

भांग के पौधों को नष्ट करने का अभियान जारी

Tue, 23 Aug 2016 06:43 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 23 Aug 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
bhang destroy compaign continue
पटड़ीघाट में भांग उखाड़ो अभियान के तहत भाग उखाड़ती महिला मंडल की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मंडी/धर्मपुर/बरोट/नगवाईं। भांग उखाड़ो अभियान के दूसरे दिन भी पंचायतों में महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने भांग के पौधे उखाड़ने के लिए अभियान जारी रखा। महिला मंडल मझवाड़ की महिलाओं ने मंडल की प्रधान मखमली की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मझवाड़ में भांग उखाड़ी।  देव सत बालाकामेश्वर मंदिर के आसपास और मझवाड़ सड़क किनारे उगी भांग को उखाड़ कर नष्ट किया।

विज्ञापन


महिला मंडल की प्रधान मखमली ने बताया कि यह भांग उखाड़ो अभियान उपायुक्त के आदेशों पर चलाया गया। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर पवन वत्स, सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर पवन कुमार और हरीश कुमार महिला मंडल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मझवाड़ के प्रधान हरीश चंद्र, वरिष्ठ नागरिक हेमराज भारद्वाज, सदस्य हरीश कुमार और महिला मंडल की सदस्य सुमित्रा भारद्वाज, इंद्रा देवी, शकुंतला देवी, मीरा देवी, द्रुमति देवी, रीतू, गीता, मीना व अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन



बरोट क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला थलटूखोड़ के छात्र छात्राओं ने भांग उखाड़ो अभियान के अंतर्गत एक बीघा जमीन से भांग के पौधे उखाड़े। प्रधानाचार्य राजेंद्र अवस्थी ने कहा कि बच्चों ने स्कूल के साथ लगती एक बीघा जमीन से भांग के पौधों को नष्ट किया। बरोट पंचायत के थुजी में लोगों ने भांग के पौधों को उखाड़ा। पंचायतों के सेक्टर अधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि दो दिनों में 650 किलोग्राम भांग के पौधे उखाड़े गए।  थलटू खोड़ व लटरान पंचायत के सेक्टर अधिकारी राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि 700 किलोग्राम भांग के पौधे नष्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगवाईं क्षेत्र की ग्राम पंचायत झीड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों व नेहरू युवक मंडल के युवाओं ने भांग उखाड़ी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कपिल ठाकुर ने  बताया कि नेहरू युवक मंडल के सहयोग से करीब पांच क्विंटल भांग उखाड़ी गई। ग्राम पंचायत नगवाईं में प्रधान कौशल्या ठाकुर के नेतृत्व में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। शिव शक्ति महिला मंडल, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तथा नगवाईं तथा राहा गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भांग उखाड़ो अभियान में सहयोग किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में प्रधानाचार्य अशोक शर्मा की अगुवाई में भंाग उखाड़ो अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत कोटाधार में प्रधान चैने राम ने भांग उखाडो अभियान चलाया तथा ग्राम पंचायत बालू कथियारी में भी भांग उखाड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed