{"_id":"68bdc9f3d3c2ace4de067d0e","slug":"bhamblas-milan-singh-will-be-seen-in-sampurnna-serial-mandi-news-c-90-1-ssml1025-168729-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संपूर्णा सीरियल में नजर आएगी भांबला के मिलन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संपूर्णा सीरियल में नजर आएगी भांबला के मिलन सिंह
विज्ञापन
मिलन सिंह राणा, अभिनेता धारावाहिक
मंडी। जिला मंडी की भांबला पंचायत के युवा मिलन सिंह राणा अपने हुनर के चलते बुलंदियां हासिल कर रहे हैं। अब वह स्टार प्लस के संपूर्णा धारावाहिक में नजर आएंगे।
यह धारावाहिक 8 सितंबर शाम 7:30 बजे प्रसारित हाेगा। मिलन सिंह ने इसमें प्रमुख भूमिका निभाई है। एसवीएफ प्राेडक्शन के बैनर तले बना यह धारावाहिक मिट्टी नाम की लड़की के ऊपर आधारित है। संदिप्ता सेन ने इसमें मिट्टी का किरदार निभाया है और मिलन सिंह उसके भाई की भूमिका निभा रहे हैं।
इस सीरियल में बिग बॉस फेम विशाल आदित्य सिंह और अहम शर्मा भी काम कर रहे हैं। मिलन ने बताया कि संदिप्ता सेन एक बंगाली अभिनेत्री है। इससे पहले उन्होंने गुम है किसी के प्यार में, सहज वीर, वंशज, लक्ष्मी नारायण जैसे धारावाहिकों में काम किया है। इस बार का अभिनय व प्रोजेक्ट उनके लिए दोनों खास हैं। संवाद