फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhai Hirda Ram remembered on his birth anniversary

Mandi News: भाई हिरदा राम को जयंती पर किया याद

Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhai Hirda Ram remembered on his birth anniversary
मंडी में स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम  की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते नगर निगम महापौर वी - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
मंडी। स्वतंत्रता सेनानी एवं मंडी के क्रांतिकारी वीर सपूत भाई हिरदा राम की 140वीं जयंती पर शुक्रवार को इंदिरा मार्केट स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भाई हिरदा राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि भाई हिरदा राम जैसे सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने साहित्यकार केके नूतन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भाई हिरदा राम के संघर्षपूर्ण जीवन को साहित्य के माध्यम से संजोया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र राणा ने किया। उन्होंने बताया कि क्रांतिकारी भाई हिरदा राम ने अंग्रेजों की कठिन यातनाओं को सहते हुए मंडी में गदर पार्टी की स्थापना की और कई क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष और बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अविस्मरणीय रहेगा और सदैव प्रेरणादायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने भी भाई हिरदा राम के संघर्ष, देशप्रेम और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। भाई हिरदा राम का जन्म 28 नवंबर 1885 को मंडी में हुआ था और 21 अगस्त 1965 को उनका निधन हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इस मौके पर भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह मन्हास, इंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण शर्मा और हरमीत सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed