फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   beas rever on deep light

भीष्म अष्टमी पर दीपों से जगमगाई ब्यास नदी

Mon, 14 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 14 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति निधि (इंटेक) और विभिन्न संगठनों के सहयोग से छोटी काशी मंडी में  भीष्म अष्टमी के मौके पर सोमवार शाम को हनुमानघाट में सैकड़ों लोगों ने ब्यास आरती कर नदी में जलते दीप प्रवाहित किए। कार्यक्रम में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी आगमन पर ब्यास आरती की प्राचीन परंपरा को शुरू किया गया। इस संस्कृति को बरकरार रखने के लिए सोमवार को भीष्म अष्टमी के अवसर पर ब्यास आरती और दीप दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीष्म पंचक का हिंदु धर्म में बड़ा महत्व है और पुराणों व ग्रंथों में कार्तिक माह में भीषा पंचक व्रत का विशेष महत्व कहा गया है। भारतीय संस्कृति के इस पर्व को छोटी काशी मंडी में एक अलग अंदाज में मनाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्णमासी के दिन ब्यास आरती और दीप दान को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शाम साढ़े पांच बजे लोगों ने हनुमानघाट पहुंच कर एकादश रूद्र महादेव मंदिर के पुजारी स्वामी सुंदरम की अगुवाई में ब्यास की आरती कर सैकड़ों दीप नदी में प्रवाहित किए। उन्होंने कहा कि छोटी काशी मंडी में हर माह पूर्ण मासी के दिन ब्यास की आरती की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेक मंडी इकाई के सह संयोजक अनिल शर्मा व समन्वयक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि भीष्म पितामह की स्मृति में जो व्यक्ति तिल जल के साथ श्राद्ध अर्पण करता है उसे संतान व मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन पत्तों से बने डोने में पुष्प व दीप जलाकर पानी में प्रवाहित करते हैं। सोमवार सायं इस कार्यक्रम में हजारों दीप ब्यास नदी में तैरने के लिए छोड़े गए। उन्होंने कहा कि इस बार डोने व पुष्प आदि संस्था द्वारा उपलब्ध करवाए गए।


उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर मंडी में यह कार्यक्रम पहली बार मनाया गया। इस अवसर पर नप अध्यक्षा नीलम शर्मा, सांसद की धर्मपत्नी चंपा शर्मा, नप उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, सुंदरनगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्बाल, सुमन ठाकुर, चेतन शर्मा, राजा सिंह मल्होत्रा, दीपक गुलेरिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed