फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Barchhavad Nalvad fair started with traditional procession

Mandi News: पारंपरिक शोभायात्रा के साथ बरच्छवाड़ नलवाड़ मेला शुरू

Fri, 28 Mar 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Barchhavad Nalvad fair started with traditional procession
सात दिवसीय नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ का खूंटी गाड़ शुभारंभ करते मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त रोहित
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत बरच्छवाड़ का सात दिवसीय नलवाड़ मेला गुरुवार को शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। 28 मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले मेले का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने मेला मैदान में खूंटी गाड़कर किया। इस दौरान त्रिवेणीघाट के शिव मंदिर से मेला मैदान तक पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें देवी-देवताओं की पालकियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में एसडीएम, डीएसपी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और महिला मंडलों की सदस्य पारंपरिक पगड़ियां पहनकर शामिल हुए। मेला समिति की अध्यक्ष एसडीएम स्वाति डोगरा ने मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने कहा कि नलवाड़ मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है, जो हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मेले न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और मेल-मिलाप का भी मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गईं, जिनका अतिरिक्त उपायुक्त ने अवलोकन किया। इसके अलावा, त्रिवेणी घाट में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और पगड़ी रस्म निभाई गई। मेले के दौरान ‘एक बूटा बेटी के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को अतिरिक्त उपायुक्त ने सम्मानित भी किया।

सात दिवसीय नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ का खूंटी गाड़ शुभारंभ करते मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त रोहित

सात दिवसीय नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ का खूंटी गाड़ शुभारंभ करते मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed