{"_id":"67e6858d1ccdb0f413037d76","slug":"ban-on-harmful-colours-in-food-items-in-karsog-nalwad-fair-gaurav-mandi-news-c-90-1-mnd1001-151776-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग नलवाड़ मेले में खाद्य सामग्री में हानिकारक रंग पर प्रतिबंध : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग नलवाड़ मेले में खाद्य सामग्री में हानिकारक रंग पर प्रतिबंध : गौरव
Sat, 29 Mar 2025 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 29 Mar 2025 04:47 AM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग पांच से 11 अप्रैल तक होगा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने निर्देश दिए हैं कि मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में हानिकारक रंग (सिंथेटिक कलर्स) का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने पर दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने और खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कोई दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ या गंदे पानी का उपयोग करता है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने गोलगप्पे (पानी-पुरी) विक्रेताओं के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें स्वच्छ पानी व ताजा सामग्री का उपयोग करना अनिवार्य होगा। गंदे पानी या अनहेल्दी खाद्य सामग्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन नियमित रूप से स्टॉलों का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन
30 और 31 मार्च को होगा प्लॉट आवंटन
मेले के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया 30 व 31 मार्च को प्रातः 11 बजे से मेला मैदान में होगी। इच्छुक व्यक्ति तय समय पर पहुंचकर अपना प्लॉट प्राप्त कर सकते हैं।