{"_id":"66e0370315ad889818021290","slug":"balichowki-in-badminton-and-thachi-school-first-in-chess-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135353-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैडमिंटन में बालीचौकी और शतरंज में थाची स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैडमिंटन में बालीचौकी और शतरंज में थाची स्कूल प्रथम
Tue, 10 Sep 2024 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजयपाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। सराज द्वितीय के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ा गुशैण में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि का मंच पर खेल आयोजकों ने भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में विजय पाल सिंह ने सभी छात्र खिलाड़ियों समेत खेल आयोजकों को खेलकूद प्रतियोगिता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें और खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान दें। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी भी प्रदान की। वॉलीबाल में घनियार प्रथम और शॉर्टी द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में प्रथम घनियार और बालीचौकी द्वितीय, खो-खो में पंजाई प्रथम और नारायण गढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में बालीचौकी प्रथम और पंजाई द्वितीय, चेस में थाची प्रथम और शॉर्टी द्वितीय, योग में मुराह प्रथम और शॉर्टी द्वितीय स्थान पर रहे।
सांस्कृतिक गतिविधियों में एकल गान में गाड़ा गुशैण प्रथम और द्वितीय माणी, समूह गान में गाड़ा गुशैण प्रथम और माणी द्वितीय, डेकलामेशन में गाड़ा गुशैण प्रथम और द्वितीय बागी भनवास, इंस्ट्रूमेंट में प्रथम माणी और द्वितीय गाड़ा गुशैण, संस्कृत श्लोक में गाड़ा गुशैण प्रथम और मुराह द्वितीय स्थान पर रहे। संस्कृत गीतिका में प्रथम गाड़ा गुशैण और मुराह द्वितीय, फोक डांस में प्रथम गाड़ा गुशैण और द्वितीय मुहलु और खमारधा स्कूल रहे।