फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bakhrot to behna road, maintenance of 18 crore in karsog

बखरोट से बेहना सड़क की 18 करोड़ से होगी मरम्मत

Fri, 21 May 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
bakhrot to behna road, maintenance of 18 crore in karsog
करसोग (मंडी)। करसोग-रामपुर को जोड़ने वाली सड़क बखरोट से बेहना जल्द ही चकाचक होगी। पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। करसोग से रामपुर को जोड़ने वाली यह सड़क बेहना तक पांगणा सब डिवीजन में आती है।
विज्ञापन

करसोग डिवीजन में पड़ने वाली इस सड़क को 18 करोड़ की लागत से चकाचक किया जा रहा है। इसमें टारिंग के साथ, पैरापिट, डंगे और ड्रेनेज को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस सड़क पर यातायात का भारी दबाव रहता है। इसमें रोजाना कई ट्राले भी गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की हालत बहुत ही खस्ता हो गई थी। जगह-जगह पर गड्ढे पड़ने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने से और परेशानियां उठानी पड़ती है। इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। इसको देखते हुए लोग लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब करसोग से बेहना तक लोगों का सफर आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के निरीक्षण के लिए वीरवार को स्थानीय विधायक हीरालाल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क का मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क का मरम्मत कार्य चार से पांच महीनों में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed