फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Badadev Kamrunag seated in Tarna temple

Mandi News: टारना मंदिर में विराजे बड़ादेव कमरूनाग

Thu, 07 Mar 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Badadev Kamrunag seated in Tarna temple
सात दिन तक टारना में ही देंगे भक्तों को दर्शन
विज्ञापन

सैंकड़ों देवलुओं के साथ छह अन्य देवी-देवता भी पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए बड़ा देव कमरूनाग जैसे ही छोटी काशी पहुंचे, पूरा मंडी शहर देवमयी हो गया। इसके साथ ही छह अन्य देवी-देवताओं का आगमन भी छोटी काशी में हो गया। इनके साथ सैकड़ों देवलुओं के आने से शहर ढोल, नगाड़ों और अन्य वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गुंजायमान हो गया। करीब एक साल बाद विधिवत रूप से मिलन करने के बाद देवता माता टारना मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अब यहां पर ही वह सात दिनों तक भक्तों को दर्शन देंगे। इसके साथ ही वह सात दिन तक पूरे शिवरात्रि महोत्सव पर नजर रखेंगे। उधर, शुक्रवार को दर्जनों देवी-देवता छोटी काशी पहुंचेंगे और शनिवार को भव्य जलेब में शिरकत करेंगे। उधर, वीरवार को ही शहर में खूब भीड़ देखने को मिली और शहर के जिन स्थानों पर देवी देवता ठहरें हैं वहां पर उनका आशीर्वाद लेने को भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी है।
ये छह देवी-देवता पहुंचे मंडी
वीरवार को बड़ा देव कमरूनाग के अलावा देव ढगांढू, देव शुकदेव थट्टा, देवी बगलामुखी, देवी बूढ़ी भैरवा, देव बूढा बिगल, देव झाथी वीर भी अपने-अपने लाव लश्कर के साथ मंडी पहुंच गए। बड़ा देव कमरूनाग टारना माता मंदिर में पहुंचकर सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं।
विज्ञापन

कल से शुरू होगा अनूठा देव समागम
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला की भव्य जलेब निकलेगी। इस दौरान इस जलेब में मंडी जनपद के 200 से अधिक देवी-देवता एक सप्ताह तक मंडी नगर में मेहमान बनकर रहते हैं। इस देव समागम में हिमाचल में पाई जाने वाली देव रथ शैलियों का अवलोकन करने को मिलता है। देव समागम में बैठने वाले देवताओं की वरिष्ठता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता अनुसार जिस देवता की पालकी पहले बनी है, वही वरिष्ठ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले राज देवता माधोराय के दरबार में लगाते हैं हाजिरी
मंडी शिवरात्रि में जनपद के देवी-देवता राजदेवता माधोराय के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। यह परंपरा भी राजा सूरज सेन के समय से ही है। शिवरात्रि का शुभारंभ बाबा भूतनाथ और माधोराय के मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ होता है।

आज निकलेगी मिनी जलेब
शुक्रवार को मंडी शहर में मिनी जलेब निकलेगी। इसमें डीसी अपूर्व देवगन बैंड बाजों के साथ मिनी जलेब में राज माधोराय मंदिर से बाबा भूतनाथ मंदिर तक जाएंगे। यहां वह विधिवत रूप से बाबा भूतनाथ को निमंत्रण देंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed