फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness was visible among new voters, the elderly also fulfilled their responsibility.

Mandi News: नए वोटरों में दिखी जागरूकता, बुजुर्गों ने भी निभाई जिम्मेदारी

Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness was visible among new voters, the elderly also fulfilled their responsibility.
सुबह से मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए नजर आया उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में वीरवार को जिलेभर में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। वहीं, बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर दूसरों को लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया।
मतदान कर पूरी प्रक्रिया का पता चला
पहली बार मतदान कर पूरी प्रक्रिया का पता चला। मत का प्रयोग कर काफी उत्साहित हूं। -मानसी निवासी वार्ड बग्गी पौंटा सरकाघाट
लोकतंत्र के महासंग्राम में किया मत का प्रयोग
मैंने भी लोकतंत्र के महासंग्राम में पहली बार मत का प्रयोग किया है। उम्मीद है- जीत हासिल करने पर प्रत्याशी एक समान विकास करवाए। -नैंसी, निवासी पौंटा बग्गी सरकाघाट
विज्ञापन

मतदान हमारा अधिकार
मतदान हमारा अधिकार है और मैंने अपने मत का प्रयोग कर लिया है। -सैजल, निवासी जोगिंद्रनगर

मतदान के बारे परिजनों से सुना था
मतदान से पहले परिजनों से ही सुना था, लेकिन इस बार मैंने पहली बाद परिजनों के साथ वोट किया है। -कृतिका, निवासी पौंटा सरकाघाट

मताधिकार का किया प्रयोग
मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाई है। मत का प्रयोग कर उत्साहित हूं। -विशाल रावत, निवासी ग्राम पंचायत थौना सरकाघाट

सभी करें मतदान का प्रयोग
उम्र के इस दौर में भी मतदान केंद्र पहुंच कर मैंने अपने मत का प्रयोग किया है। अन्य भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। -85 वर्षीय निक्की देवी, निवासी ग्राम पंचायत समसोह
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हर वर्ग को करना चाहिए मतदान
कई वर्षों से अपने मत का प्रयोग कर रही हूं। हर वर्ग को मतदान के महाकुंभ में मत की आहुति देनी चाहिए। -75 वर्षीय ब्यासा देवी, पौंटा सरकाघाट
प्रत्याशी भी वादों पर खरा उतरें
मैंने तो मतदान कर दिया, उम्मीद है कि अब प्रत्याशी भी अपने वादों पर खरा उतरे। -63 वर्षीय जिया लाल, निवासी ग्राम पंचायत तेबन करसोग
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article