फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness rally held regarding road safety rules

Mandi News: सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए निकाली रैली

Mon, 20 Jan 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally held regarding road safety rules
मंडी। जिलेभर में पहली जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें नेहरू युवा केंद्र मंडी के स्वयंसेवियों की ओर से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरू युवा केंद्र मंडी की ओर से जिला यातायात पुलिस मंडी, टू एचपी एनसीसी बटालियन और सड़क प्राधिकरण मंडी के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली। इस दौरान सुरक्षा जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिए सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र मंडी की अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिकता देने और सड़क दुर्घटना के मामलों को कम करना है। वर्तमान में सड़क सुरक्षा एक चिंता का विषय है। जागरूकता के अभाव में कुछ सालों में सड़क दुर्घटना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर सरकार ने भी सक्रिय होते हुए कुछ अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले के अन्य स्थानों पर 23 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। रैली में यातायात पुलिस मंडी के प्रभारी गोपाल सिंह, टू एचपी बटालियन से सूबेदार प्रगत सिंह, हवलदार चमन लाल, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अजय सेन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed