फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness created on plastic pollution in Kutahchi

Mandi News: कुटाहची में प्लास्टिक प्रदूषण पर किया जागरूक

Tue, 03 Jun 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Awareness created on plastic pollution in Kutahchi
गोहर (मंडी)। वन परिक्षेत्र जयदेवी की कुटाहची बीट में मंगलवार को प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। यह केंद्र सरकार की मेरी लाइफ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना है। जागरुकता शिविर में वन मित्र ललिता ने जालपा महिला मंडल की महिलाओं और गांववासियों को प्लास्टिक कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक न केवल मिट्टी और जल को प्रदूषित करता है, बल्कि वन्य जीवों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर वन खंड अधिकारी नंदगढ़ नरेंद्र कुमार, वन रक्षक विजय कुमार और हेमराज, वन मित्र उपेंद्र भी मौजूद रहे। जैव विविधता के स्थानीय अध्यक्ष बिंदर ठाकुर ने वनों के संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे पर जानकारी साझा की। शिविर में जालपा महिला मंडल की प्रधान सारिका ठाकुर ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे वन विभाग के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed