फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Award for better work to Tawarafi School SMC

तवाराफी स्कूल एसएमसी को बेहतर कार्य पर अवार्ड

Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Award for better work to Tawarafi School SMC
मंडी। राजकीय माध्यमिक पाठशाला तवाराफी की स्कूल प्रबंधन समिति को सदर ब्लॉक-1 मंडी में ब्लॉक लेवल पर कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने के लिए उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति का अवार्ड मिला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की श्रेणी में कन्या स्कूल मंडी, हाई स्कूल की श्रेणी में कठलग और प्राइमरी स्कूल की श्रेणी में पुरानी मंडी की एसएमसी को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम की मुख्यातिथि महापौर दीपाली जसवाल ने यह पुरस्कार प्रदान किए। उनके साथ उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, ब्लॉक परियोजना अधिकारी ज्योत्सना गुप्ता, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुनीता ठाकुर, खंडस्रोत केंद्र समन्वयक बलविंदर कुमार मौजूद रहे। स्कूल के प्रभारी राकेश कौशल ने बताया कि एसएमसी कमेटी ने कोरोना काल के दौरान स्कूल और बच्चों के लिए बेहतरीन कार्य किया।
विज्ञापन

कमेटी ने साप्ताहिक क्विज में बच्चों की सौ प्रतिशत भागीदारी के साथ हर घर पाठशाला कार्यक्रम को ऑनलाइन सुचारु रूप से सफल बनाया। एसएमसी प्रधान कुसुमा देवी ने बताया कि कमेटी ने अध्यापकों के साथ मिलकर पूरा योगदान देने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक मंडी अमरनाथ राणा का आभार जताया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों में मधुबाला, निर्मला, हनीफा डोलमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed