फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Auto rider caught in Bhuli, opium doda recovered

औट नाका तोड़ भागा कार सवार भ्यूली में दबोचा, अफीम डोडा बरामद

Tue, 15 Dec 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Auto rider caught in Bhuli, opium doda recovered
63 किलो अफीम डोडा के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Mandi
मंडी। पुलिस ने सोमवार आधी रात को एक आरोपी को 63 किलो अफीम डोडे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का दूसरा साथी रात के अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना औट की टीम चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर खोतीनाला के पास नाके पर मौजूद थी। कुल्लू की तरफ से एक इनोवा कार तेज गति से आई और नाके को तोड़ती हुई रफूचक्कर गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस टीम को सूचना दी। सदर थाना पुलिस की टीम ने भ्यूली पुल के पास नाका लगा दिया। जैसे ही यह इनोवा कार भ्यूली पुल के पास पहुंची तो चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ ली। इतने में औट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत अपनी पुलिस टीम के साथ कार का पीछा करते हुए मंडी की तरफ आए। आरोपी कार सहित दोनों पुलिस टीमों के बीच में फंस गया। इतने में कार चालक ने कार को चलता हुआ छोड़कर भागने की कोशिश की। एक को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा लेकिन दूसरा मौके से फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और डीएसपी एलआर अनिल पटियाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की तलाशी ली तो उसमें से 5 बोरियां बरामद हुईं। इनमें अफीम के डोडे थे। कार का नंबर डीएल 4सी एई 3047 है और पकड़ा गया आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी जतरौली जिला लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed