फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aut bridge washed away in floods could not be constructed

Mandi News: बाढ़ में बहे औट पुल का नहीं हो सका निर्माण, कुल्लू-मंडी की जनता परेशान

Wed, 08 Nov 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Aut bridge washed away in floods could not be constructed
मंडी जिले के औट में बहा पुल, यहां दोबारा अभी तक पुल बनाने को लेकर धरातल पर कुछ नहीं हो पाया है।
मंडी। जिला मंडी के औट में लारजी जलाशय पर बना लोहे का पुल दोबारा कब बनेगा यह बड़ा सवाल उभरकर सामने आ रहा है। बीते नौ जुलाई को बाढ़ की भेंट चढ़ा औट पुल मंडी और कुल्लू जिलों को आपस में जोड़ता था। कुल्लू की बंजार, सैंज और मंडी की बालीचौकी तहसील की जनता इस पुल से गुजर कर औट बाजार आती-जाती थी। मगर पुल के टूटने के बाद से लोगों को छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर औट पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आपदा के 100 दिन बीत जाने के बाद इस पुल के पुनर्निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोग खफा हैं। स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह और नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुल के टूट जाने से बाजार की रौनक कम हो गई है। कारोबार भी प्रभावि हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि औट पुल को जल्द से जल्द बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

उधर, औट पंचायत के प्रधान भूषण वर्मा ने बताया कि पुल टूटने के साथ ही लारजी जलाशय के साथ लगाई गई सुरक्षा दीवार भी ढह गई है। इस दीवार के ढहने से औट बाजार के अधिकतर हिस्से पर संकट मंडरा गया है। उन्होंने कहा कि कई नेता और अधिकारी यहां आकर मौका करके जा रहे हैं, लेकिन समाधान कोई नहीं निकाल रहा है। लारजी परियोजना से करोड़ों की आमदनी होने के बाद भी सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से लोगों की इस मांग की तरफ ध्यान देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग के बंजार स्थित अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि पुल के निर्माण की डीपीआर बनाई जा रही है। यह पुल भारत सरकार की सेतु योजना के तहत बनेगा। जैसे ही डीपीआर बनकर तैयार होगी इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed