फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   atm empty, people angry

एटीएम खाली, अधिकतर बैंकों में नहीं बदले गए बड़े नोट

Fri, 11 Nov 2016 10:05 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 11 Nov 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
atm empty, people angry
बैंक में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। जिले में शुक्रवार को बैंकों में 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। लेकिन, अधिकतर बैंकों में कैश खत्म होने से बड़े नोट नहीं बदले जा सके। इसके अलावा दो दिन बाद खुले एटीएम के बाहर भी लोगों का हुजूम उमड़ा। मंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर बैंकों के एटीएम से लोग खाली हाथ ही लौटे। लोगों के अधिक दबाव के चलते मंडी शहर में अधिकतर बैंकों के एटीएम में चंद घंटों में ही कैश खत्म हो गया। वहीं, अधिकतर बैंकों में बड़े नोट बदलने की सुविधा से लोग वंचित रहे। एसबीआई, पीएनबी तथा एसडीएफसी बैंक के अलावा अधिकतर बैंकों में कैश दोपहर तक ही खत्म हो गया है।

विज्ञापन


जिससे लोगों को बड़े नोट बदलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  गांधी चौक में एसबीआई के धरातल पर स्थित एटीएम में दिन में कई बार कैश डाला गया। लेकिन, हर बार लोगों के अधिक दबाव के चलते कैश चंद घंटों में ही खत्म हो गया। इसके अलावा शहर के कुछेक बैंकों को छोड़ कर अधिकतर बैंकों में लोग 500 और 1000 रुपये के नोट भी बदल नहीं पाए। शहर के आईडीबीआई, एक्सिस, यूको, आईसीआईसीआई व सिंडिकेट बैंक में लोग बड़े नोटों को बदल नहीं पाए। शहर में अधिकतर बैंकों के एटीएम में भी कैश सुबह ही खत्म हो गया। शहर में बस स्टैंड मंडी पीएनबी एटीएम, आईसीआईसीआई एटीएम, आईडीबीआई एटीएम, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला एटीएम इंदिरा मार्केट में भी लोगों को कैश नहीं मिला। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में लोगों ने पैसे जमा तो करवाए, लेकिन यहां भी कैश की कमी से लोग बड़े नोटों को बदल नहीं पाए। अवकाश के दिन भी शनिवार व रविवार को बैंक खुले रहेंगे। बावजूद इसके वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को बैंकों में अधिक लोग उमड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed