Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Athletics in full swing at Paddle Ground, Kanika and Karna win 100m race

Mandi News: पड्डल मैदान में एथलेटिक्स का दम, कनिका और कर्ण ने जीती 100 मीटर दौड़

Mon, 18 May 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Athletics in full swing at Paddle Ground, Kanika and Karna win 100m race
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रविवार को हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाएं करवाई गईं, जिसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
सीनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कर्ण विजेता रहे, जबकि 200 मीटर में शेर सिंह और 400 मीटर में आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया। मिडिल और लॉन्ग डिस्टेंस स्पर्धाओं में 800 मीटर में अंकित, 1500 मीटर में शशि और 5000 मीटर में खेमराज ने बाजी मारी। सीनियर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कनिका और 200 मीटर में किरण विजेता रहीं। मानसी ने 5000 मीटर दौड़ के साथ शॉट पुट और लॉन्ग जंप स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की स्पर्धाओं में अंडर-20 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनीता विजेता रहीं। 400 और 800 मीटर में अंशुल तथा 1500 मीटर में अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया। 5000 मीटर में काजल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-18 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पलक ठाकुर और 200 मीटर में गुंजन विजेता रहीं। हाई जंप में मीनाक्षी और वंशिका ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-16 वर्ग में बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में मुस्कान और सोनल ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में शुभम ने 60 मीटर और 600 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर दोहरे खिताब अपने नाम किए। अंडर-14 ट्राईथलॉन मुकाबलों में बालक वर्ग में दिव्यांश पहले, ओमांश दूसरे और दानवीर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि और जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जिला एथलेटिक्स संघ के अधिकारी विनोद आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की टीम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed