फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   At Kahika, the gods had the *Chhidra* ritual performed by *Nadvedi* priests.

Mandi News: काहिका में देवताओं ने करवाया नड़वेदी पंडितों के हाथों छिद्रा

Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
At Kahika, the gods had the *Chhidra* ritual performed by *Nadvedi* priests.
हुरंग काहिका उत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब। संवाद
देवताओं के आगमन पर स्वयं देव हुरंग नारायण ने किया अभिनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। हुरंग काहिका उत्सव के दूसरे दिन वीरवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देव समागम के दर्शन किए। अमरगढ़ के राजा भगवान बलराम स्वरूप देव घड़ौनी नारायण के हुरंग गांव पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। देवताओं के आगमन पर स्वयं देव हुरंग नारायण ने सभी सात देवताओं का अभिनंदन किया।

काहिका उत्सव में सभी देवताओं ने नड़ों के हाथों छिद्रा करवाया। सभी देवताओं के रथ छिद्रा प्रक्रिया के लिए देव हुरंग नारायण की दादी के बणी में स्थित ठांव पर पहुंचे। यहां नरवेदी पंडितों की ओर से चार वेद सजाई गई हैं। देवताओं की छिद्रा प्रथा पूरी होने के बाद देव रथ मेला पंडाल पहुंचे, जहां देवताओं ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ देव नाटी डाली। शुक्रवार को काहिका उत्सव का अंतिम दिन होगा। इस दिन देवताओं की शक्ति से नड़ परिवार के मुखिया पवन नड़ देव शक्ति से मूर्छित होंगे। उनके मृत शरीर की पूरे हुरंग गांव में परिक्रमा करवाई जाएगी। मान्यता है कि देव हुरंग नारायण के आशीर्वाद और देवताओं की शक्ति से पवन नड़ पुनर्जीवित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed