फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aspects of law explained to villagers in Basa

Mandi News: बासा में ग्रामीणों को बताए कानून के पहलू

Sun, 28 Dec 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Aspects of law explained to villagers in Basa
गोहर (मंडी)। उपमंडलीय विधिक सेवा समिति गोहर की ओर से रविवार को ग्राम पंचायत बासा के मेला मैदान ख्योड़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच कानूनी जागरूकता फैलाना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से तीन विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें नशामुक्त समाज-भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण-ग्रह बचाओ और आपदा पीड़ितों का पुनर्वास शामिल रहे।
विज्ञापन

सिविल जज गोहर प्रिया डोगरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कानूनी जागरूकता, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उनके साथ गोहर के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) देवी राम, सहायक न्यायवादी अनिल गुलेरिया, बार एसोसिएशन गोहर के अध्यक्ष नवनीत वशिष्ट, डीएफओ सुरेंद्र कश्यप, स्वास्थ्य विभाग से मेडिसिन डॉक्टर कृष्ण, विकास खंड अधिकारी एसके कौंडल और गोहर पुलिस ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इससे पहले सिविल जज गोहर ने कैंप में लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed