फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   As jaundice patients increased, arrangements started panning out in Jogindernagar Hospital

Mandi News: पीलिया मरीज बढ़ते ही जोगिंद्रनगर अस्पताल में हांफने लगी व्यवस्थाएं

Sun, 21 Jul 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
As jaundice patients increased, arrangements started panning out in Jogindernagar Hospital
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के शिशु रोगी वार्ड में दाखिल मरीज।  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में दूषित पानी के सेवन और खानपान पर बरती लापरवाही से जलजनित रोगों की चपेट में आए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य संसाधनों की भी कमी पड़ने लगी हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज टांडा और मंडी अस्पताल के लिए रेफर भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर का शिशु रोगी वार्ड पूरी तरह मरीजों से भरा चुका है। पुरुष रोगी वार्ड में भी बरामदे में अतिरिक्त बैड लगाकर पीलिया मरीजों को उपचार दिलाना पड़ रहा है। इसी तरह लडभड़ोल और चौंतड़ा स्थित अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों में पहुंच रहे अधिकांश मरीजों में हेपेटाइटिस, डायरिया, उल्टी, दस्त, गले में खरास और तेज बुखार के लक्षण हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि उपमंडलीय अस्पताल में करीब 100 मरीजों के दाखिले के पुख्ता प्रबंध है। इनमें 80 के करीब मरीजों को उपचार दिलाया जा रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे शिशुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय महाजन ने कहा कि मानसून सीजन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को दवा के अलावा एहतियात बरतने के लिए भी सतर्क किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को उपमंडल के बड़े अस्पताल में उपचार लेने की हिदायत दी जा रही है।

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के शिशु रोगी वार्ड में दाखिल मरीज।  संवाद

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के शिशु रोगी वार्ड में दाखिल मरीज।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed