फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arrangements frozen in snow, body taken to hospital on third day

Mandi News: बर्फ में जमीं व्यवस्थाएं, तीसरे दिन अस्पताल पहुंचाया शव

Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 25 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Arrangements frozen in snow, body taken to hospital on third day
सराज घाटी में पैदल बर्फ के बीच शव ले जाते ग्रामीण। स्त्रोत : जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। जिला मंडी के दुर्गम सराज क्षेत्र में कुदरत के कहर और प्रशासनिक लापरवाही ने एक शोकाकुल परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। ग्राम पंचायत घाट के थनवाड़ी निवासी खोद राम के निधन के बाद भारी बर्फबारी और बंद सड़कों के कारण तीन दिन तक उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

अंततः परिजनों और ग्रामीणों को 13 किलोमीटर का बेहद जोखिम भरा सफर पैदल तय कर शव को कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को खोद राम अपनी बहन के घर पैदल जा रहे थे। इस दौरान बर्फ पर फिसलकर गिरने के कारण खुनाची (बगड़ा थाच) में उनका निधन हो गया था। शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण सड़कें पूरी तरह से बंद हो गईं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर तो पहुंचे लेकिन मशीनरी न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गाडागुशैनी ले जाना असंभव हो गया। रविवार को तीसरे दिन जब स्थिति असहनीय हो गई तो परिजनों ने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर खुद ही मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधान रोहित ठाकुर, समिति सदस्य संतोष कुमार और पटवारी नरेश कुमार के साथ परिजनों ने घुटनों तक जमी बर्फ के बीच 13 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। शव को पालकी के सहारे कंधों पर गाडागुशैनी पहुंचाया गया, जहां तीसरे दिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के पास क्षेत्र में मशीनरी उपलब्ध थी, इसके बावजूद सड़क बहाली को प्राथमिकता नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed