फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arbitrary prices are being charged in the name of MSP

Mandi News: एमएसपी के नाम पर वसूले जा रहे मनमाने दाम, पुराने स्टॉक की भी बेची जा रही शराब

Tue, 23 Apr 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary prices are being charged in the name of MSP
शराब ठेके पर नहीं लगी है रेट लिस्ट,आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह और इसके आसपास के शराब ठेकों में एमएसपी के नाम पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। ये आरोप स्थानीय लोग लगा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सरकार ने अब एमएसपी तय की है, लेकिन यहां पर पुरानेे स्टॉक वाली एमआरपी की ही शराब बेची जा रही है।
पंडोह के निवासी मेघ सिंह,टेक चंद, दौलत राम ने बताया कि बीयर की एक बोतल पर एमएसपी का रेट 144 रुपये है, लेकिन शराब ठेकों पर यह 250 से 300 के बीच बेची जा रही है। वहीं व्हिस्की की बात करें तो मैक डॅवल की आधी बोतल पर एमएसपी 264 रुपये है, लेकिन इसे 450 से 500 रुपये के बीच बेचा जा रहा है। इसके अलावा जितने भी अन्य जितने भी ब्रांड हैं उन पर भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। उन्होंने सरकार व राज्य कर एवं आबकारी विभाग से इस संबंध में ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष से अब एमआरपी की जगह एमएसपी पर शराब बेचने का निर्णय लिया है। एमएसपी के तहत तय मूल्य पर विक्रेता अधिक से अधिक 30 प्रतिशत का मुनाफा ही कमा सकता है, लेकिन यहां पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। बड़ी बात यह भी है कि पुराने स्टॉक पर एमआरपी लगी है और अभी शराब कारोबारी इसी पुराने स्टॉक को क्लीयर कर रहे हैं। जबकि शराब ठेकों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जब इस बारे में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एमएसपी पर अधिकतम 30 प्रतिशत का ही लाभ लिया जा सकता है। अधिक दाम वसूलने को लेकर किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है यदि नहीं लगाई गई है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed