{"_id":"61e6eddf0c9f4820b66b9c24","slug":"ar-fell-near-dhamachyan-woman-dies-youth-injured-mandi-news-sml3970720143","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमच्याण के पास लुढ़की कार, महिला की मौत, युवक गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमच्याण के पास लुढ़की कार, महिला की मौत, युवक गंभीर जख्मी
विज्ञापन
मंडी के धमच्याण के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। चौहारघाटी की धमच्याण पंचायत में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर जख्मी हो गया। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया है। पधर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि महिला डिपो से राशन लाने के लिए थलटूखोड़ गई थी। यहां से वापस लौटते उसने कार से लिफ्ट ले ली। धमच्याण के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे दोनों गंभीर जख्मी हो गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों को सड़क तक पहुंचाया।
यहां से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। महिला की पहचान सवारी देवी (62) निवासी धमच्याण के रूप में हुई है। गंभीर जख्मी युवक राकेश कुमार (18) गांव डेहरधार, ग्राम पंचायत तरसवाण का है। चिकित्सकों अनुसार युवक जख्मी हुआ है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।