फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Applications for 102 MDS seats can be submitted until the 24th.

Mandi News: एमडीएस की 102 सीटों के लिए 24 तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Applications for 102 MDS seats can be submitted until the 24th.
हिमाचल में एमडीएस प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की 102 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने सत्र 2026-27 के लिए एमडीएस केंद्रीयकृत काउंसलिंग का प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। पहले चरण के लिए अभ्यर्थी 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश के सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के लिए यह काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
प्रदेश में एमडीएस की कुल 102 सीटें हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश सरकारी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला की 23 सीटें और तीन निजी डेंटल कॉलेजों की 79 सीटें शामिल हैं। निजी कॉलेजों में सुंदरनगर के हिमाचल डेंटल कॉलेज की 29, बद्दी के भोजिया डेंटल कॉलेज की 21 और पांवटा साहिब स्थित हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की 29 सीटें हैं।
विज्ञापन

पहले चरण की प्रोविजनल स्टेट मेरिट सूची 26 अगस्त और अंतिम मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी होगी। अभ्यर्थी 29 से 31 अगस्त तक पाठ्यक्रम, कॉलेज और कोटे के विकल्प भर सकेंगे। पहले चरण का प्रोविजनल सीट आवंटन दो सितंबर और अंतिम आवंटन चार सितंबर को होगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश के लिए पांच और छह सितंबर को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए केवल नीट-एमडीएस-2026 में क्वालीफाई अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3600 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2500 रुपये निर्धारित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क शून्य है। एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed