फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anupama and Nisha became winners in the chair race

Mandi News: कुर्सी दौड़ में अनुपमा और निशा बनीं विजेता

Thu, 17 Apr 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anupama and Nisha became winners in the chair race
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर में महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकशी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 27 महिला मंडलों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें महिला मंडल पत्योंण की निशा प्रथम रही और महिला मंडल कोठी की रीना दूसरे और जागृति महिला मंडल की कुसुम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर महिला कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनुपमा पटवारी प्रथम और लता पंचायत सचिव दूसरे और एसडीएम कार्यालय से सरोजनी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं, मटका फोड़ प्रतियोगिता में भी कुल 27 महिला मंडलों ने भाग लिया, जिसमें जागृति महिला मंडल की राज कुमारी विजेता रही। महिला मंडल और स्कूली छात्राओं के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सात महिला मंडल पपलाहन, कलोण, पदवाहन, देव त्रॆलु गहरी, महिला मंडल कोठी, कल्पना महिला मंडल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed